पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, संगरूर में 2 टोल प्लाजा किए बंद

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने संगरूर में बड़ी घोषणा की और संगरूर में 2 टोल प्लाजा बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर भगवंत मान ने कहा कि कंपनी ने उनसे 6 महीने का समय मांगा था। समय न देने पर 50 करोड़ का मुआवजा मांगा था।

कंपनी इसके लिए कोरोना और किसान आंदोलन के वक्त हुए नुकसान का तर्क दे रही थी। मगर, AAP सरकार ने कंपनी की मांग खारिज कर दी। रात 12 बजे के बाद दोनों टोल प्लाजा बंद हो जांएगे।

CM मान ने कहा कि कंपनी ने कोरोना से नुकसान की बात कही। मैंने उन्हें कहा कि कोरोना कुदरती आपदा थी। पूरी दुनिया को इसका नुकसान हुआ। आम लोगों को भी घाटा पड़ा। सबको घाटा झेलना पड़ा तो कंपनी भी झेले। कंपनी को हम कोई मुआवजा नहीं देंगे।