पंजाब सीएम भगवंत मान का गुजरात दौरा, साबरमती आश्रम पहुंचकर चरखा चलाया और कहा….

पंजाब के CM भगवंत मान गुजरात दौरे पर हैं। वहां उन्होंने साबरमती आश्रम जाकर महात्मा गांधी का चरखा चलाया। इसके बाद CM भगवंत मान ने कहा कि आश्रम में आकर काफी कुछ देखने को मिला। उनकी हाथ से लिखी चिटि्ठयां देखी। पंजाब के लगभग हर घर में आज भी चरखा है।

उन्होंने कहा कि हम देश को प्यार करने वाले लोग हैं। मुझे लगता है कि गुजरात के लोग बहुत इंकलाबी लोग हैं। हमें उम्मीद है कि गुजराती भी देश की तरक्की में योगदान देने के लिए तैयार हैं।

रविवार को भगवंत मान और केजरीवाल स्वामीनारायण मंदिर जाएंगे। इसके बाद कल शाम 5 बजे उनकी पंजाब वापसी होगी। आम आदमी पार्टी में केजरीवाल के बाद भगवंत मान चुनाव के लिए बड़ा चेहरा बने हैं।