पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश की वित्तीय हालत पर जारी करेगी व्हाइट पेपर

पंजाब सीएम भगवंत ने आज एक बड़े फैसले का ऐलान किया हैं। पंजाब सरकार प्रदेश की वित्तीय हालत पर व्हाइट पेपर जारी करेगी। यह फैसला शुक्रवार को पंजाब कैबिनेट की मीटिंग में लिया गया। यह व्हाइट पेपर 30 जून तक चल रहे बजट सेशन के दौरान ही पेश किया जाएगा।

CM भगवंत मान ने आज ट्वीट कर कहा कि पिछली सरकारों ने पंजाब के खजाने का कैसे दुरुपयोग किया। पंजाब पर इतना कर्ज कैसे हुआ। पूरे लेखा-जोखा का व्हाइट पेपर लाया जाएगा। पंजाबियों के एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे।

बता दे पंजाब विधानसभा सेशन में 27 जून को बजट पेश होगा। इसको भी पंजाब कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई है। सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि आम लोगों की ई-मेल, चिटि्ठयों और सीधे बातचीत के जरिए बजट तैयार किया गया है। जिसमें कमाई और खर्च के साथ घाटे के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।