पंजाब विधानसभा चुनाव: पूर्व डीजीपी सर्बदीप सिंह विर्क सहित कई नेता भाजपा में शामिल

पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया और कहा कि इनके आने से पंजाब में भाजपा की स्थिति और मजबूत होगी।

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक सर्बदीप सिंह विर्क सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा। केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया और कहा कि इनके आने से पंजाब में भाजपा की स्थिति और मजबूत होगी।

 

विर्क के अलावा उद्योगपति हरचरण सिंह रनौता, पंजाब सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह जीरा, शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ और पंजाब की कुछ अन्य हस्तियां भाजपा में शामिल हुई हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा भाजपा में शामिल हुए थे।

Ex-DGP Punjab Shri Sarbdeep Singh Virk, former chairman of Punjab cooperative bank Shri Avtar Singh Zira, former SAD leader Sarabjit Singh Makkar, industrialist Shri Harcharan Singh Ranauta and other eminent personalities from Punjab #JoinBJP at party headquarters in New Delhi. pic.twitter.com/lbaaweS6lP

— BJP (@BJP4India) December 3, 2021