पंजाब विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट की जारी

punjab aap

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में आप ने 15 उम्मीदवारों की घोषणा की है। भुलत्थ से आप ने रंजीत सिंह राणा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

वहीं, आम आदमी पार्टी ने रोपड़ से विधायक संदोआ की टिकट काट दी है और उनकी जगह अब दिनेश चड्ढा को टिकट दी गई है। इसी तरह से मानसा से विजय सिंगला और डेराबस्सी से कुलजीत रंधावा को टिकट दी गई है।

जानें लिस्ट में किस-किस का नाम है शामिल

पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान और पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची के अनुसार रणजीत सिंह राणा (भुलत्थ), इंदरजीत कौर मान (नकोदर), गुरध्यान सिंह मुल्तानी (मुकेरियां), करमवीर सिंह घुम्मन (दसूहा), जसवीर सिंह राजा गिल (उड़मुड़), दिनेश चड्ढा (रोपड़), लखबीर सिंह राई (श्री फतेहगढ़ साहिब), तरुणप्रीत सिंह सौंध (खन्ना), हाकम सिंह ठेकेदार (रायकोट), देविंदर सिंह लड्डी धोस (धर्मकोट), आशू बांगर (फिरोजपुर रूरल), अमनदीप सिंह ‘गोल्डी’ मुसाफिर (बालुआना), डॉ. विजय सिंगला (मानसा), नरिंदर कौर भारज (संगरूर), कुलजीत सिंह रंधावा (डेराबस्सी) के नामों का एलान किया गया है।

Image
Image