पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज, चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा नियमों के खिलाफ पारित हो सकता है प्रस्ताव

punjab vidhansabha

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज सुबह 10 बजे होगा। इसमें चंडीगढ़ के 23 हजार कर्मचारियों पर केंद्रीय नियम लागू करने के खिलाफ प्रस्ताव लाया जाएगा। वहीं, पंजाब सरकार केंद्र की तरफ से जारी सेंट्रल सिविल सर्विस रूल्स के नोटिफिकेशन को रद्द करेगी।

इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद पंजाब सरकार की तरफ से पेश करेंगे। बता दें कि रोधी दलों ने इसका स्वागत किया है लेकिन सरकार को चंडीगढ़ पर बड़ा स्टैंड लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ प्रस्ताव पास करने की खानापूर्ति न की जाए।

वहीं, भाजपा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर पंजाब को गुमराह करने का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा स्पीकर ने आज सुबह 10 बजे 16वीं राज्य विधानसभा के पहले सत्र की एक दिवसीय विशेष बैठक बुलाई है।