पंजाब में सिद्धू का बड़ा ऐलान, कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं को देंगे हर महीने दो हजार रुपए…

नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब में कुछ समय बाद चुनाव होने हैं ऐसे में राजनीतिक पार्टियों का प्रचार जोरो से चल रहा है तो वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी रैली को संबोधित करते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनाव से पहले कई बड़े ऐलान कर दिए हैं। उन्होनें महिलाओं को बड़ी सौगत दी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो वह महिलाओं को साल के 8 सिलेंडर मुफ्त देंगे तो वहीं हर महीने 2-2 हजार रुपए भी दिए जाएंगे।

इसी के साथ  नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि 5 वीं पास लड़कियों को 5 हजार रुपए दिए जाएंगे तो 10वीं पास लड़कियों को 10 हजार रुपए और 12 वीं पास लड़कियों को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे।

सिद्धू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो लड़किया कॉलेज जात हैं उन्हें स्कूटी गिफ्ट की जाएगी और महिलाओं के नाम पर पंजाब में रजिस्ट्री भी फ्री होगी इसी के साथ सिद्धू ने कहा कि महिला खेत मजदूरों को हर महीने 400 रुपए दिए जाएंगे।