पंजाब में शीत लहर का कहर जारी, इस हफ्ते मौसम में होगा ये बदलाव

पंजाब में अभी ठंड से कुछ दिन और राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार शीत लहर जैसी स्थिति बनी रहेगी. इस बीच कोहरा का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। हालांकि दिन में मौसम साफ हो जाता है। वहीं न्यूनतम तापमान अभी भी 5 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं होगा। 2 फरवरी तक मौसम के आज की तरह ही रहने का अनुमान है। वहीं 3 और 4 फरवरी को बारिश होगी। इसके बाद सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं प्रदूषण का स्तर भी खराब हो रहा है। ऐसे में बारिश होने के बाद खराब हवा से भी राहत मिल सकती है।

अमृतसर में आज अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज से 2 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 3 और 4 फरवरी को बारिश होगी।

जालंधर में आज अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज से 2 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 3, 4 और 5 फरवरी को बारिश होगी।