पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, IED प्लांट करने के मास्टरमाइंड नच्छत्तर सिंह और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार किया

पंजाब पुलिस ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंबाला-शाहाबाद हाइवे पर IED प्लांट करने के मास्टरमाइंड नच्छत्तर सिंह और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार किया है। उनसे डेढ़ किलो RDX और 2 पिस्टल भी बरामद किए गए हैं।

नच्छत्तर सिंह पाकिस्तान बैठे गैंगस्टर आतंकी हरविंदर रिंदा और कनाडा बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा के संपर्क में था। रिंदा और लंडा इस टेरर मॉड्यूल को हैंडल कर रहे थे। नच्छत्तर सिंह से पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस को उनके 25 साथियों के बबारे में पता चला है। जिनकी तलाश में रेड शुरू हो चुकी हैं।

हरियाणा पुलिस ने 4 अगस्त को कुरुक्षेत्र में अंबाला-शाहाबाद हाइवे पर विस्फोटक बरामद किया था। जिसमें करीब 1.30 किलो RDX, टाइमर, बैटरी, डेटोनेटर और इनवर्टर लगा था। पुलिस ने इस केस में शमशेर सिंह शेरा को अरेस्ट किया था। जिसके बाद पता चला कि यह विस्फोटक पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजा गया था।