पंजाब के नए CM  भगवंत मान ने संभाली मुख्यमंत्री पद की कुर्सी…गुरुवार से शुरु हो रहा है विधानसभा का सत्र…

पंजाब के नए CM भगवंत मान ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली है। खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण के कुछ घंटे बाद वह पंजाब सिविल सेक्रेट्रेरिएट चंडीगढ़ पहुंचे। यहां पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पंजाब के बड़े प्रशासनिक अफसरों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वह अफसरों की मीटिंग लेकर सरकार के कामकाज का ब्यौरा लेंगे।

वहीं इस मौके पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम भगवंत मान को मिठाई खिलाई और फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। वहीं भगवंत मान ने खुशी-खुशी उनके अभिवादन स्वीकार किया।

इसी के साथ आपको बता दे कि पंजाब विधानसभा का 3 दिन का सत्र गुरुवार से बुलाया गया है। गुरुवार को सभी विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। 18,19 और 20 मार्च को विधानसभा की छुट्टी रहेगी, वहीं 21 और 22 मार्च को विधानसभा की कार्रवाई फिर से जारी हो जाएगी। डॉक्टर निज्जर को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।