पंजाब के कार्यकारी DGP बने गौरव यादव, आदेश जारी

पंजाब सरकार ने 1992 बैच के IPS अफसर गौरव यादव को पंजाब का नया कार्यकारी डीजीपी लगाने के आदेश देर रात जारी कर दिए गए। वह आज डीजीपी वीके भावरा से चार्ज संभालेंगे। भावरा आज से 2 महीने की छुट्‌टी पर चले जाएंगे।

उन्होंने केंद्र में डेपुटेशन का आवेदन किया है। गौरव यादव उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं। गौरव यादव के चार्ज संभालने से पहले उनके बैच से सीनियर अफसरों को प्रमुख पदों से हटा दिया गया है। 1988 बैच के प्रबोध कुमार स्पेशल डीजीपी इंटेलिजेंस थे, उन्हें अब ह्यूमन राइट्स कमीशन में लगा दिया गया है।

1989 बैच के संजीव कालड़ा को पंजाब पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन से स्पेशल डीजीपी होमगार्ड लगाया गया है। गौरव यादव को चार्ज सौंपते ही सरकार ने पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल किया है। सुधांशु श्रीवास्तव को पंजाब का नया ADGP सिक्योरिटी बनाया गया है।