पंजाब का कैबिनेट विस्तार समारोह 19 मार्च सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा। इसके साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक भी दोपहर 12.30 बजे होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर 10 विधायकों के नाम जारी किए,   जिसमें विधायक हरपाल सिंह चीमा, डॉ. बलजीत कौर, हरभजन सिंह और डॉ. विजय सिंगला मंत्री पद की शपथ लेंगे। विधायक गुरमीत सिंह , हरजोत सिंह, लाल चंद, कुलदीप सिंह धालीवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, ब्रम शंकर (जिम्पा) भी मंत्री बनेंगे।