पंजाब: कर्मचारियों को मिला दीवाली ऑफर, सरकार ने पुरानी पेंशन को बहाल कर, इस फैसले को दी मंजूरी

खबर पंजाब से है, जहां पंजाब की कैबिनेट ने पंजाब के कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर तोहफा दिया है, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि हमारी सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने जा रही है,कैबिनेट ने इस फैसले को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हम अपने कर्मचारियों के साथ खड़े हैं।

भगवंत मान ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 6 प्रतिशत DA किश्त का भुगतान स्वीकृत। वहीं यह 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा।