पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अंतिम अरदास में किया सभा को संबोधित…

दिंवगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता ने बेटे सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास में सभा को संबोधित किया, इस दौरान बलकौर सिंह ने कहा सुभदीप ( सिद्धू मूसेवाला) एक साधारण लड़का था, उसने मेहनत कर मुकाम हासिल किया था। बलकौर सिंह ने कहा घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बाद भी सुखदीप ने कभी भी हमें परेशान नहीं किया। बलकौर सिंह ने आगे कहा कि वह अपने बेटे के इंसाफ के लड़ाई जारी रखेंगे।

वहीं सिद्धू मूसेवाला के अंतिम अरदास में कई जिलों से भारी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होनें सिद्धू मूसेवाला के नाम की टी-शर्ट पहनी हुई थी और उनके नाम के नारे भी लगा रहे थे। इसी के साथ अरदास में मौजूद लोगों ने सिद्धू मूसेवाला और काला दिवस के नारे लगाए।
बलकौर सिंह ने कहा कि चुनाव लड़ने का फैसला सुखदीप का खुद का था, उसे हमने चुनाव लड़ने के लिए मना भी किया था,लेकिन वह नहीं माने।

29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला पर अंधाधुंध फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी थी।