नेहा ठाकुर ने पाल नौकायन में रजत , अली ने कांस्य हासिल किया

सत्रह साल की भारतीय सेलर (पाल नाविक) नेहा ठाकुर ने एशियाई खेलों में रजत पदक हासिल किया जबकि इबाद अली ने कांस्य पदक जीता जिससे भारत ने मंगलवार को यहां सेलिंग (पाल नौकायन) में दो पदक हासिल किये। नेहा ने एशियाई खेलों के तीसरे दिन लड़कियों की डिंगी आईएलसीए-4 स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल किया। सेलिंग में पुरूषों के विंडसर्फर आरएस एक्स वर्ग में 52 के नेट स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण कोरिया के वोनवू चो जबकि रजत थाईलैंड के नत्थाफोंग फोनोफैराट ने रजत पदक हासिल किया।.