नीरज चोपड़ा ने नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा, डायमंड लीग में 89.34 मीटर दूर फेंका भाला

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में शानदार थ्रो के साथ वापसी की है। उन्होंने अपने पहले ही थ्रो में अपना पिछला रिकॉर्ड बेहतर किया है। स्टार एथलीट ने स्वीडन में चल रहे डायमंड लीग के स्टॉकहोम सत्र में 89.94 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।

24 वर्षीय ने 89.30 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा, जो उनके द्वारा तुर्कू में पावो नूरमी खेलों में बनाया गया था।

अपने दूसरे प्रयास में 24 वर्षीय ने 84.37 मीटर फेंका है और वह दूसरे स्थान पर हैं। एंडरसन पीटरसन अपने तीसरे प्रयास में 90 मीटर को पार कर शीर्ष पर रहे। उन्होंने 90.31 मीटर की दूरी पर भाला फेंका।

टोक्यो ओलंपिक के बाद 24 साल के नीरज का यह दूसरा टूर्नामेंट है। वह टोक्यो ओलंपिक में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में पावो नूरमी खेलों में 89.30 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीता था और अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा था।