नहीं रही महान गायिका लता मंगेशकर, 92 के उम्र में ली आखिरी सांस

Lata Mangeshkar

महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार सुनते ही पूरा देश शोकाकुल हो गया।

आपको बता दें कि गायिका कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं और उनमें कोरोना के मामूली लक्षण थे। आठ जनवरी को उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।

इस बीच, लता मंगेशकर की हालत में सुधार हुआ था और वेंटिलेटर हटा दिया गया था, लेकिन शनिवार को उनका स्वास्थ्य फिर बिगड़ गया था।

आज सुबह 8:12 मिनट पर हुआ लता दीदी का निधन

वहीं, डॉ. प्रतीत समदानी ने रविवार को बताया, “आज सुबह 8:12 मिनट पर लता दीदी(लता मंगेशकर) का निधन हो गया है। उनके शरीर के कई अंग खराब हो गए थे। उनका इलाज काफी दिनों से अस्पताल में चल रहा था।”