देश में 137 दिन बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में आज क्या हैं रेट

देश में 137 दिन बाद पेट्रोल-डीजल के दाम आज बढ़ गए हैं। पेट्रोल डीज़ल के दामों में ये इजाफा आज कच्चे तेल की लगातार चढ़ती कीमतों और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते ग्लोबल तेल के दाम बढ़ने के चलते हुए हैं।

पेट्रोल और डीजल में 80 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। अब से कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी की भी आशंका है। इससे पहले 4 नवंबर को देश में ईंधन के दाम बढ़े थे। आज सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू हो चुकी हैं।

राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम दिल्ली में 96.21 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं और दिल्ली में आज डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है।

पेट्रोल के दाम 80 पैसे बढ़कर 96.25 रुपये प्रति लीटर पर आ गए हैं और पेट्रोल कल 95.45 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा था। डीजल के दाम में भी 80 पैसे की तेजी के बाद 86.71 रुपये प्रति लीटर पर भाव जा पहुंचे हैं जो कल तक 87.51 रुपये प्रति लीटर पर थे।