देश में कोरोना के आए 2858 नए मामले, 24 घंटे में 11 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,858 नए मामले आए हैं। इस दौरान 11 नई मौतें दर्ज की गई हैं। कोरोना का एक्टिव केस दर 0.04% पर चल रहा है। यानी कि कुल सक्रिय मामले संक्रमण के कुल मामलों के 0.04 फीसदी हैं। अभी कुल सक्रिय मामलों की संख्या 18,096 है।

वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में कुल 3,355 लोग ठीक हुए हैं। रिकवरी रेट 98.74 फीसदी पर है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 508 मामलों की गिरावट दर्ज की गयी है।

कोविड का डेली पॉजिटिविटी रेट 0.59% पर है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.66% पर है। देश में अब तक इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,25,76,815 हो गयी है। मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत पर है।