देश में कोरोना के आए 1088 नए मामले, एक्टिव केस की संख्या 10 हजार पार

भारत में बुधवार की सुबह तक पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1,088 नए केस दर्ज किए गए हैं, जो कल से 36.6 प्रतिशत ज़्यादा हैं। मंगलवार की सुबह तक एक दिन 796 मामले दर्ज किए गए थे।

पिछले 24 घंटों में दर्ज हुई मौतों की संख्या भी बढ़ी है। आज जहां 26 मौतें दर्ज हुई हैं, वहीं कल ये संख्या 19 थी। डेली पॉजिटिविटी 0.25% पर है, वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.24% पर है।

एक्टिव केस यानी कुल सक्रिय मामलों की संख्या 10,870 है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 0.03% है। रिकवरी रेट 98.76% पर है। पिछले 24 घंटों में 1,081 लोग ठीक हुए हैं, जिससे अब तक रिकवर हो चुके मामलों की आधिकारिक संख्या 4,25,05,410 हो चुकी है।