देश भर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान, Firozpur में BSF के जवानों ने रेलवे स्टेशन पर किया श्रमदान

देश भर में आज ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में पंजाब के फिरोजपुर में BSF के जवानों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने इस अभियान के तहत फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर श्रमदान दिया। सीमा सुरक्षा बल के डी.आई.जी पवन बजाज ने कहा कि हमें अपने आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि देश को स्वच्छ रखने की हम सब नागरिकों की जिम्मेदारी है और सभी को यह जिम्मेदारी बखूबी निभानी चाहिए।