देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि आज, सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

sonia gandhi

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 58वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें नमन किया और उनकी समाधि शांतिवन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सोनिया गांधी ने शुक्रवार सुबह पंडित नेहरू की समाधि स्थल शांतिवन जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर वहां पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे।

इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह दूरदृष्टा नेता थे और उनकी प्रगतिशील नीतियां आज भी देश को विकास मार्ग पर अग्रसर कर रही हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के 58 साल बाद भी उनके विचार, राजनीति और दृष्टिकोण हमारे राष्ट्र के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे। भारत के इस अमर सपूत के मूल्यवान विचार हमेशा हमारे कार्यों और विवेकशीलता के पथ पारदर्शक बने रहेंगे।”

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र की तरफ से भी ट्वीट किया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।’