दिल्ली समेत उत्तर भारत में गर्मी का कहर, मौसम विभाग की चेतावनी,अगले कुछ दिन नहीं होगी बारिश

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है। अब मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 10 दिनों में ये गर्मी और भी बढ़ सकती है क्योंकि अभी बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

दिल्ली में मार्च के महीने में अभी तक सबसे अधिक तापमान 32.7 डिग्री रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को दिल्ली में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा। साल 2021 में औसत अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया है।

पिछले दशक के बाद दिल्ली में सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है, क्योंकि साल 2010 मार्च में यह तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया था। जो पिछले 11 सालों में सबसे अधिक गर्म महीना रहा था।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, राजस्थान, मध्य भारत, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में अगले सात से दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।