दिल्ली में 24 घंटे में आए 28 हजार से ज्यादा नए केस, संक्रमण दर 29.21 फीसदी हुई

देश की राजधानी में कोरोना बेकाबू होता नजर आ रहा है। दिल्ली में आज तीसरी लहर के सबसे ज्यादा केस आए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 28,867 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं आज इस महामारी से 31 लोगों की मौत भी हो गई है। दिल्ली में संक्रमण दर बढ़कर 29.21 फीसदी हो गई है।

पिछले 24 घंटे में कुल 98,832 टेस्ट किए गए थे, इनमें से 28, 857 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इस दौरान कुल 22,121 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 94,160 हो गई है।

दिल्ली में फिलहाल 62,324 मरीज होम आइसोलेट हैं, जबकि 2,269 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली में अभी 15433 कोविड बेड हैं, इनमें से 2424 मरीज इन बेड पर भर्ती हैं, जबकि 13009 बेड खाली हैं।