दिल्ली में 17 मई से यमुना नदी का स्तर सामान्य होने तक पानी की सप्लाई रहेगी प्रभावित…

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 17 मई की सुबह से यमुना नदी का स्तर सामान्य होने तक दिल्ली में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

Image

दिल्ली जल बोर्ड ने इस बात की पुष्टि की है और कहा है कि वजीराबाद वाटर वर्क्स में यमुना के तालाब का स्तर सामान्य स्तर से कम होने और यमुना नदी में हरियाणा द्वारा पानी रिलीज में कारण वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला में जल उपचार संयंत्रो से पानी का उत्पादन प्रभावित हुआ है।