दिल्ली में लोगों का गर्मी से बुरा हाल, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार

Delhi Temperature

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने आसार है।

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि कुछ जगहों पर लू चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने कहा, “आसमान साफ रहेगा। कहीं-कहीं लू चल सकती है।” बता दें कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।