दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और मरीज मिला, अब तक कुल पांच केस हुए

दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और नया मामला आया है। 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह महिला एक महीना पहले ही नाइजीरिया गई थी। दिल्ली में मंकीपॉक्स का यह पांचवां केस है जबकि देश में यह संख्या बढ़कर दस हो चुकी है।

महिला को आईसोलेशन वार्ड वाले मंकीपॉक्स डेडीकेटेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफ्रीकी मूल की इस महिला को दो दिन पहले ही एलएनजेपी अस्पतााल में भर्ती कराया गया था। लक्षण सामने आने के बाद इनके जांच रिपोर्ट का इंतजार था। शुक्रवार की देर रात के बाद रिपोर्ट आने पर पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

राजधानी में संक्रमित मरीजों में दूसरी महिला हैं जो संक्रमित हुई हैं। दो महिलाओं सहित चार लोगों को मंकीपॉक्स के साथ एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दिल्ली में मंकीपॉक्स संक्रमितों की संख्या 5 हो गई है।