दिल्ली में अचानक आई तेज आंधी, मौसम में आया बदलाव, अगले कुछ दिन लू चलने के आसार

दिल्ली में कल शाम को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। यहां तेज आंधी के बाद कई जगह हल्की बारिश भी हुई। इससे पहले दिल्ली मेंअधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया और अगले दो-तीन दिनों में लू के प्रकोप की वजह से गुरुवार तक पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

वहीं दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स शहर का सबसे गर्म स्थान रहा जहां तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आगामी कुछ दिनों में लू चलने के आसार हैं। उन्होंने कहा कि आगामी कुछ दिनों में दिल्ली के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राष्ट्रीय राजधानी में 28 अप्रैल से लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।