दिल्ली : खतरे के निशान के पार पहुंचा यमुना का पानी, एलजी ने लोगों को किया आगाह

yamuna

यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान को पार कर गया, जिससे राजधानी में इसके किनारे रहने वाले लोगों के लिए खतरा पैदा हो गया है। इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लोगों से नदी में न उतरने और सावधानी बरतने की अपील की है।

उन्होंने कहा, “यमुना के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हथिनी कुंड से छोड़ा गया पानी के दिल्ली पहुंचने की संभावना है। नदी खतरे के निशान को पार कर सकती है। मैं दिल्लीवासियों से यमुना में प्रवेश न करने और सावधानी बरतने की अपील करता हूं।”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठा रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार, पुराने रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 203.86 मीटर से बढ़कर 205.38 मीटर हो गया है।