दिल्ली-एनसीआर में लू से राहत, रात का चढ़ा पारा, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की शाम अचानक मौसम में बदलाव हुआ और लगभग डेढ़ महीने के बाद बहुत हल्की बूंदा-बांदी हुई। इस दौरान धूल भरी आंधी भी चली। इसकी वजह से गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन रात में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 ज्यादा 26.2 रिकॉर्ड हुआ। शुक्रवार को भी आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं शनिवार को मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को एक बार फिर से बादल दिख सकते हैं, जबकि सोमवार से लू का प्रकोप रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में इस साल अप्रैल में अभी तक पांच दिन लू चली है। इससे पहले अप्रैल 2017 में छह दिनों तक लू चली थी।