तीन नवंबर को हरियाणा के आदमपुर में चुनाव,भाजपा से भव्य बिश्नोई लड़ेंगे चुनाव

हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने आगामी तीन नवंबर का दिन मतदान के लिए तय किया है। इसके साथ ही अन्य राज्यों में भी उपचुनाव की तिथियां तय कर दी हैं। हरियाणा में यह उपचुनाव राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) व जननायक जनता पार्टी(जजपा) गठबंधन सरकार की अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार अपने दूसरे कार्यकाल के तीसरे साल में है। गत आठ वर्षों में यह चौथा उपचुनाव है। तीन उपचुनाव में से एक में कांग्रेस, एक भाजपा और एक में इनेलो विजयी रही है। 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां से कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। उनके खिलाफ भाजपा ने यहां से टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को मैदान में उतारा था।