तंजानिया की राष्ट्रपति हसन जेएनयू से डॉक्टरेट की मानद उपाधि पाने वाली पहली महिला बनीं

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन को मंगलवार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा। इसी के साथ, वह जेएनयू द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित की जाने वाली पहली महिला बन गईं।

हसन तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति हैं। वह रविवार को चार दिवसीय दौरे पर भारत आई थीं। उन्होंने अफ्रीका के एक गांव से ताल्लुक रखने वाले एक साधारण परिवार में पैदा होने से लेकर देश की राष्ट्रपति बनने तक के अपने सफर के बारे में बताया।