ठंड से ठिठुर रहा देश…पंजाब और राजस्थान में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान

देश भर में आज कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं राजस्थान के चुरु जिले में आज न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जिले में आज घना कोहरा भी देखने को मिला। इसी के साथ पंजाब के अमृतसर में भी आज 0.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

हिमाचल में बर्फबारी…

वहीं जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी ठंड लगातार बनी हुई है। वहीं जम्मू कश्मीर और हिमाचल में ठंड के बीच वहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। वहीं श्रीनगर के निवासियों का कहना है कि सर्दी बहुत है जिससे आजकल पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बहुत अच्छा लग रहा है और ये पर्यटकों के लिए एक नया अनुभव है। वहीं हिमाचल के मनाली में बर्फबारी देखने गए लोगों को समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है, मनाली में बर्फबारी के कारण लोगों की गाड़िया लम्बे जाम में फंस गयी है ।

दिल्ली और हरियाणा में भी शीतलहर

इसी के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा में भी शीतलहर लगातार जारी है। दिल्ली के कई इलाकों में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो हरियाणा के नारनौल में 3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।