टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित, राष्ट्रपति कोविंद ने दिया अवॉर्ड

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्म श्री अवॉर्ड प्राप्त किया। राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया।

इस वर्ष कुल 128 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। बता दे टोक्यो ओलंकिप में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर दूर भाला फेंककर इतिहास रच दिया था। उन्होंने गोल्ड पर कब्जा जमा लिया था।

नीरज चोपड़ा ओलंपिक में व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले शूटिंग में अभिनव बिंद्रा ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। अभिनव बिंद्रा ने यह उपलब्धि 2008 बीजिंग ओलंपिक में हासिल की थी।