जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह का आकास्मिक निधन, सांसद संतोख सिंह के परिवार से मिले कांग्रेस नेता राहुल गांधी

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनो पंजाब में चल रही है.। इस यात्रा में जालंधर से सांसद संतोख सिंह शामिल हुए थे रैली के दौरान वो चक्कर खाकर गिर गए जिसके बाद उन्हें फिल्लौर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है।

इस बीच कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने उनके परिवार से मुलाकात की और उन्हें जालंधर में अंतिम श्रद्धांजलि दी.उन्होंने सांसद संतोख सिंह के परिवार से दुख सांझा किया।

इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट भी किया था। जिसमें उन्होंने लिखा कि संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं।वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया।शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।