जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की हत्या, सीने पर लगी दो गोली, PM मोदी ने किया ट्वीट, कहा- कल मनाया जाएगा राष्ट्रीय शोक दिवस…

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या हो गई है, शिंजो को शुक्रवार सुबह दो गोलिया मारी गई थी और हमले के बाद से ही शिंजो की हालत बेहद नाजुक थी, वहीं मिली जानकारी के अनुसार शिंजो को गोली लगने के बाद हार्ट अटैक भी आया था, और हमले के बाद उनकी मौत भी हो गई।

पूर्व पीएम शिंजो की उम्र 67 साल थी और डॉक्टर्स द्वारा शिंजो आबे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही थी, लेकिन डॉक्टर्स को इसमें सफलता नहीं मिली । वहीं शिंजो आबे को गोली मारने वाला आरोपी को घटनास्थल से हमले के ठीक बाद पकड़ लिया गया था।

शिंजो आबे पर हमला करने वाला आरोपी अब जापान पुलिस की पकड़ में है और उसका नाम Yamagami tetsuya बताया जा रहा है और उसने स्वीकार किया है कि वह शिंजो आबे को जान से मारने आया था।

शिंजो आबे की हत्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मिस्टर आबे का साथ मेरा जुड़ा कई साल पुराना है। मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रुप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही। अर्थव्यवस्था और वैश्विक मामलों पर उनकी तीक्ष्ण अंतर्दृष्टि ने हमेशा मुझ पर गहरी छाप छोड़ी है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारात-जापान संबंधो को एक विशेष सामरिक और वैश्विक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं।हुत बड़ा योगदान दिया। आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं और  पूर्व प्रधान मंत्री आबे शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में, 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक के रुप में मनाया जाएगा।