यूक्रेन के किस पड़ोसी देश जाएंगे ये कैबिनेट मंत्री… जानें

यूक्रेन और रुस के बीच चल रहे युद्ध का आज(सोमवार) को पांचवा दिन है। लेकिन दोनों देशों में से कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ रुस की सेना काफी तेजी  से आगे बढ़ रहा है।

वहीं दोनों विदेशो के बीच चल रहे युद्ध को आज 5 दिन हो गए वहीं यूक्रेन से 249 भारतीयों को लेकर पांचवी फ्लाइट भी दिल्ली में लैंड कर चुकी है। इसकी जानकरी खुद विदेश मंत्री  ने दी है। वहीं जब यूक्रेन से फ्लाइट राजधानी दिल्ली हवाईअड्डे पर पहुंची है।

इसी के साथ केंद्र सरकार के 4 मंत्री अब यूक्रेन के पड़ोसी देश में जाएंगे,बता दें विदेश जाने वाले मंत्री में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और पूर्व थलसेना अध्यक्ष वीके सिंह शामिल हैं।

कौन मंत्री कहां जाएगा ?

मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जाएंगे रोमानिया और मोल्दोवा

किरेन रिजिजू स्लोवाकिया जाएंगे

हरदीप सिंह पुरी हंगरी जाएंगे

वीके सिंह पोलैंड जाएंगे