जल्द ही शादी करने जा रहे केएल राहुल और अथिया शेट्टी, टी-20 वर्ल्ड कप के बाद साउथ इंडियन रिवाजों से होगी शादी!

भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान केएल राहुल और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी साल के आखिर तक शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों 3 साल से डेट कर रहे हैं। अथिया फिल्म स्टार सुनील शेट्टी की बेटी हैं।

Did KL Rahul make his relationship with Athiya Shetty official with this  birthday post?

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों सर्दियों में सात फेरे ले सकते हैं। संभावना है कि अक्टूबर में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से होगी।

IPL 2022: क्या KL Rahul और Athiya Shetty करने वाले हैं शादी?

केएल राहुल इस समय टाटा IPL में लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सुनील शेट्टी और उनके परिवार को हाल ही में हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स के मैचेस में लखनऊ टीम को चीयर करते देखा गया है। 19 अप्रैल को भी लखनऊ और बेंगलुरु के मैच के दौरान अथिया शेट्टी को दर्शक दीर्घा में देखा गया।

Watch - KL Rahul and Athiya Shetty make their relationship official, pose  with family members - Crictoday

राहुल और अथिया की रिलेशनशिप की खबरों के बाद केएल राहुल कई बार सुनील शेट्टी के परिवार के साथ फंक्शंस में देखे गए हैं। अथिया के भाई अहान की डेब्यू फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान भी राहुल शेट्टी परिवार के साथ ही थे।

Athiya Shetty's "Heart" Reaction To KL Rahul's Instagram Post Wins Internet  | Cricket News