जम्मू: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में किए दर्शन, पार्वती भवन और स्काई वॉक का किया उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्री माता वैष्णो देवी भवन में स्वर्ण प्रवेश द्वार, स्कारस्काईवॉक और डिजिटल लॉकर का उद्घाटन किया। साथ ही राष्ट्रपति ने श्री माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की। यहां पहुंचने पर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत किया।

बता दें कि, कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति के साथ उप-राज्यपाल मनोह सिन्हा भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति पंछी हेलीपैड से ही विशेष बैटरी कार के जरिए मां वैष्णो देवी पहुंचीं जहां उन्होंने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाकर पूजा-अर्चना की।