चुनाव 2022 : पंजाब में मायावती की पहली रैली आज, नवांशहर में जनसभा को करेंगी संबोधित

mayawati

पंजाब में जहां सभी पार्टियां जोरो शोरो से प्रचार करने में लगे हैै। वहीं, अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भी चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। पार्टी प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए आज बसपा सुप्रीमो मायावती पंजाब पहुंचेंगी।

वह नवांशहर की दानामंडी में होने वाली शिअद-बसपा की संयुक्त चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और शिअद संरक्षक प्रकाश सिंह बादल और शिअद प्रधान सुखबीर बादल मौजूद रहेंगे।

पार्टी नेताओं के अनुसार बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती मंगलवार को नवांशहर की दानामंडी में एक रैली को संबोधित करेंगी। पार्टी के नेताओं के अनुसार आठ फरवरी को वह दो बजे दोपहर को पहुंचेंगी। बता दें कि शिअद के साथ गठबंधन के बाद मायावती का यह पंजाब का पहला दौरा है।