चंडीगढ़: हरियाणा राजभवन में भगवंत मान और मनोहर लाल ने की मुलाकात, दी होली की शुभकामनाएं…

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को होली की शुभकामनाएं दीं। हरियाणा राजभवन में दोनों मुख्यमंत्रियों की मुलाकात हुई।

 हरियाणा राजभवन के होली मिलन समारोह में पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। यहां सभी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे।