चंडीगढ़ में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Chandigarh Rain

चंडीगढ़ में बुधवार सुबह बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। बारिश के बाद चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, ऑफिस जाने वालों को बरसात के चलते मुश्किलों को सामना करना पड़ा है। चंडीगढ़ में अभी आसमान में घने काले बादल छाए हैं और हल्की-हल्की बरसात हो रही है।

आपको बता दें कि चंडीगढ़ में मंगलवार को भी बादल छाए रहे लेकिन हवा न चलने की वजह से मौसम काफी गर्म रहा। उमस के कारण लोग बेहाल रहे। इसकी वजह से चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।