गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर दौरे में बदलाव, अब 4-5 October को करेंगे जम्मू का दौरा…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू-कश्मीर के दौरे में बदलाव की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री अब चार और पांच अक्तूबर को प्रदेश दौरे पर आएंगे। इससे पहले तीस सितंबर से दो अक्तूबर तक उनका दौरा प्रस्तावित था। एक अक्तूबर को जम्मू संभाग के राजोरी जिले और दो अक्तूबर को कश्मीर संभाग के बारामुला जिले में रैलियां की जानी थी। जिसमें अब बदलाव किया गया है।


इससे पहले सोमवार को राजोरी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने दौरा किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि  राजोरी-पुंछ के पहाड़ी लोगों को उनका अधिकार मिलेगा। पहाड़ी नेताओं, पंचायत प्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों समेत अन्य लोगों के साथ रैली की तैयारियों पर बैठक में रैना ने कहा, गृह मंत्री की रैली में एक लाख लोग जुटाने का लक्ष्य है। हम मिलकर इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाएंगे।