गुरुग्राम : Reel बनाने के लिए चलती कार की छत पर फोड़े पटाखे, अज्ञात कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज

हरियाणा के गुरुग्राम में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई जा रही कार की छत से पटाखे फोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हेड कांस्टेबल बलजीत सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वीडियो बुधवार रात से सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वीडियो में एक काले रंग की एसयूवी को गोल्फ कोर्स रोड पर लापरवाही से चलाते हुए देखा जा सकता है, जबकि इसकी छत पर रखे पटाखे फूटते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस ने कहा कि शिकायत के बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।