गर्मी दिखाने लगी तेवर, 43 डिग्री रहा हिसार और चरखी दादरी का तापमान

GURUGRAM, INDIA - MAY 27: A man drinks water on a summer day, near Sector 15, on May 27, 2019 in Gurugram, India. (Photo by Yogendra Kumar/Hindustan Times via Getty Images)

दो दिन तापमान में गिरावट के बाद सूर्य देव ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को दिनभर कड़ी धूप रही और हिसार में अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक है। गर्म हवाओं ने भी लोगों को खूब परेशान किया।

चरखी दादरी का अधिकतम तापमान भी 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 42.3, फरीदाबाद के बोपानी का 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में पंचकुला का अधिकतम तापमान सबसे कम 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान फिर से 45 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है। 

क्षेत्रीय मौसम कें द्र चरखी दादरी के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार से चक्र वातीय सर्कुलेशन का स्थान प्रति चक्र वातीय सर्कुलेशन ने ले लिया है, जिसकी वजह से बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की तरफ से शुष्क और गर्म हवाओं का सिलसिला शुरू हो रहा है। इससे तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने के साथ ही भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ने की संभावना हैं। भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ ने भी प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक तेज लू चलने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।