खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा पहले स्थान पर, जीते कुल 52 स्वर्ण पदक

हरियाणा के पंचकूला में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम में हरियाणा ने 52 गोल्ड के साथ पहला नंबर हासिल किया है और अपने प्रतिद्वंदी महाराष्ट्र को पछाड़ दिया है, जिसने 45 गोल्ड जीते हैं। महाराष्ट्र को इस बार सात गोल्ड से हरियाणा ने पछाड़ने में कामयाबी हासिल की है।

हरियाणा ने 52 स्वर्ण, 39 रजत और 46 कांस्य पदक लेकर कुल 137 पदक झटके हैं। महाराष्ट्र में 45 स्वर्ण, 40 रजत और 40 कांस्य पदक हासिल करके कुल 125 पदकों पर कब्जा किया। इसी प्रकार, तीसरे नंबर पर कर्नाटक ने 22 स्वर्ण, 17 रजत और 28 कांस्य पदक हासिल करके कुल 67 पदक प्राप्त किए हैं।

हरियाणा ने कुश्ती में जीते सबसे ज्यादा 38 पदक, जिनमें 16 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य शामिल हैं। बॉक्सिंग में 10 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया, जबकि एथलेटिक्स में 3 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य मिले हैं। इसी प्रकार, जूडो में 3 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्यपदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने लिए हैं तो साइक्लिंग में 2 स्वर्ण और 6 कांस्य पदक हरियाणा को मिले हैं।