क्वाड सम्मेलन में शिरकत करने टोक्यो पहुंचे PM मोदी, प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से किया जोरदार स्वागत

pm modi tokyo

24 मई को होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तड़के टोक्यो पहुंचे, जहां गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया।

टोक्यो पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘टोक्यो पहुंचा। इस यात्रा के दौरान क्वाड समिट सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। क्वाड नेताओं से मुलाकात करेंगे, जापानी व्यापारिक नेताओं और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगे।’

इस दौरान भारतीय लोग अपने प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाए। जापान में विशेष रूप से टोक्यो में रहने वाले भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां पहुंचने पर पीएम मोदी ने बच्चों से भी बातचीत की।

टोक्यो में वह कई जापानी व्यापार जगत के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बता दें कि पिछले आठ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पांचवीं जापान यात्रा है।