क्या 2024 में उप राष्ट्रपति पद की दावेदार होंगी कमला हैरिस ? Joe Biden ने दिया ये जवाब

joe biden_kamala harris

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि अगर वह 2024 में इस शीर्ष पद के लिए पुन: किस्मत आजमाएंगे तो उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ही इस पद की दावेदार होंगी। राष्ट्रपति ने हैरिस के स्टाफ के बीच सामंजस्य नहीं होने और प्रशासन में उनके स्थान को लेकर संदेह के आरोप वाली अमेरिकी मीडिया की खबरों के बीच यह बात कही।

बता दें कि कमला हैरिस अमेरिकी उप राष्ट्रपति के रूप में पद संभालने वाली पहली महिला और पहली अश्वेत तथा एशियाई अमेरिकी हैं। कैलीफोर्निया के ऑकलैंड में जन्मीं हैरिस की मां श्यामला गोपालन तमिलनाडु से अमेरिका आकर बस गई थीं, वहीं उनके पिता डोनाल्ड जे हैरिस जमैका से अमेरिका आए थे।

दरअसल, एक संवाददाता ने जब बिडेन से पूछा कि क्या वह व्हाइट हाउस के लिए मताधिकार संबंधी विधेयक के लिहाज से हैरिस के काम से संतुष्ट हैं और क्या उन्हें एक बार फिर मौका देंगे तो अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्पष्ट जवाब में कहा,”हां और हां।”

अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने के मौके पर व्हाइट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रपति ने कहा,”पहली बात तो मेरे साथ वही उप राष्ट्रपति पद की दावेदार रहेंगी और दूसरी बात मैंने उन्हें जिम्मेदारी दी है और वह अच्छा काम कर रही हैं।”