कौन बनेगा राष्ट्रपति…? महामहिम के पद के लिए मतदान आज, तीन दिन बाद देश के नए राष्ट्रपति का एलान…CM मान ने भी किया मतदान

सोमवार को देश के महामहिम के पद के लिए मतदान हो रहा है, इस मतदान का फैसला देश को 15वां राष्ट्रपति देगा, जिसमें देश के सभी निर्वाचित सांसद और विधायक चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव खत्म होने के बाद देश के तमाम राज्यों से मतदान की सभी पेटियां दिल्ली लाई जाएंगी, और उसके बाद 21 तारीख को मतगणना होगी और देश के नए राष्ट्रपति का एलान किया जाएगा। वहीं 4 दिन के बाद देश के नए राष्ट्रपति अपने पद की शपथ लेंगे। बता दें कि NDA की ओर से पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मूर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। वहीं विपक्ष की ओर से केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा प्रत्याशी है। तीन दिनों बाद देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव का एलान हो जाएगा और मालूम चल जाएगा कि अब राष्ट्रपति पद का भार किस के ऊपर आने वाला है।

देश के अगले राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग जारी है, वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने भी मतदान किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी राष्ट्रपति चुनाव में मतदान किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में अपना वोट डाला।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान कर दिया है।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में राज्य विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट दिया। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह ने संसद में भारत के राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में व्हील चेयर पर आकर मतदान किया है।

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने संसद में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 100% वोटिंग होगी और हमें उम्मीद है कि द्रौपदी मुर्मू जी को ज्यादा से ज्यादा वोट मिलेंगे। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया।