केंद्र सरकार ने इन चार हस्तियों को किया राज्यसभा के लिए मनोनीत

केंद्र सरकार ने पूर्व ओलंपिक ट्रैक एंड फील्ड एथलीट पीटी उषा, संगीतकार और गायक इलैयाराजा, पटकथा लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद गारू और समाजसेवी वीरेंद्र हेगड़े को राज्यसभा के लिए मनोनीत करने की अनुशंसा की है।

राष्ट्रपति इन्हें मनोनीत करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सभी को बधाई दी है। सभी का कार्यकाल 6 साल का होगा। भारत की स्टार एथलीट और उड़न परी के नाम से मशहूर हैं। 1980 में केवल 16 साल की उम्र में उन्होंने मॉस्को में हुए ओलिंपिक में हिस्सा लिया था।

1984 के ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी थी। 1986 के सिओल एशियाई खेलों में उन्होंने चार गोल्ड मेडल जीते थे। 1983 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था। 1985 में उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

​​​​​​इलैयाराजा ने सात हजार से ज्यादा गीतों की रचना की है। इसके साथ ही 20 हजार से ज्यादा म्यूजिक कॉन्सर्ट का वो हिस्सा रह चुके हैं। इलैयाराजा संगीत ज्ञानी के नाम से भी मशहूर हैं। वे 2010 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

दक्षिण सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक वी. विजयेंद्र गारु ने कई फिल्मों का पटकथा लेखन किया है। उन्होंने बाहुबली, RRR, बजरंगी भाईजान, राउडी राठौड़, मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी और मार्शल जैसी फिल्मों की कहानी लिखी है।

डी वीरेंद्र हेगड़े कर्नाटक के धर्मस्थल मंदिर के धर्माधिकारी हैं। उन्हें अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाता है। उन्होंने जैन समुदाय की करीब छ सौ साल पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाया है। …